जिला गाजियाबाद मसूरी पुलिस की मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश (घायल) गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की बाईक व अवैध असलहा बरामदः-* दिनाँक 09-10-19 को समय करीब 20:30 बजे थाना मसूरी पुलिस नाहल पटरी से मुरादनगर की तरफ जाने वाले पुल के पास चेकिंग कर रही थी 01 बाईक सवार अभियुक्त को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया पर नही रुका भागते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर किया, पुलिस पार्टी की जवाबी फायरिंग में बदमाश *सागर पुत्र राम अवतार निवासी बिसाड़ा, थाना जारचा जनपद गौतमबुद्ध नगर* गोली लगने से घायल हो गया है जिसे गिरफ्तार किया गया। और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के *कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा 01 खोखा कारतूस, 01 चोरी की बाईक अपाचे* बरामद है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा/ चोर है जिस पर लूट /डकैती / चोरी आदि के करीब 01 दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं अभियुक्त के अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्त थाना मसूरी के मु0अ0स0 659/19 us 2/3 *गैंगेस्टर एक्ट में वांछित व 25 हजार का ईनामी* है।
मसूरी पुलिस ने 25000 का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार