लोनी मैं निकली पदयात्रा

लोनी देहात  के गांवों में ,,गांधी संकल्प  संदेश पदयात्रा,, में उमड़ा जनसैलाब


लोनी विधानसभा में लगातार चल रही गांधी संकल्प संदेश पदयात्रा के आज आखिरी दिन लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा 
पदयात्रा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री बसंत त्यागी जी ने की


अपार जनसैलाब का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गाजियाबाद सांसद जनरल विजय कुमार सिंह जी ने अभिनंदन स्वीकार किया


पद यात्रा का शुभारंभ आज  पाभी गांव से हुआ गांव खरखड़ी पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने हजारों समर्थकों के साथ आतिश बाजी एवं ढोल नगाड़ों के साथ माननीय मंत्री जी का स्वागत किया एवं पूरे रास्ते पुष्प वर्षा करते हुए मोदी योगी सरकार के समर्थन में नारेबाजी की 


इस दौरान मंत्री जी आम लोगों से बातचीत करते हुए  लोगों के हाल-चाल जाने एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से समझाया एवं  स्वच्छता  जल संरक्षण  सिंगल यूज प्लास्टिक  मुक्त भारत बनाने के लिए लोगों से आव्हान किया आगे और अच्छा कैसे हो इसके लिए लोगों की राय जानी 


संकल्प यात्रा लोनी देहात के गांव पाभी से शुरू होकर , खरखड़ी, निठौरा, सिकरानी, राम विहार ,बंथला, टिला ,अफजलपुर निस्तौली, गांव में उद्बोधन के बाद समापन हुआ 


उपस्थित  जनसमूह ने केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 एवं 35 ए हटाने के ऐतिहासिक कदम का आभार जताया 


पदयात्रा में मुख्य रूप से लोनी विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर योगेंद्र मावी जिला महामंत्री श्री राजेंद्र बाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष चेनपाल चौधरी करतार निठौरा जिला प्रभारी हरेंद्र नागर जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र बैंसला जिला उपाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत पंडित सतपाल शर्मा जिला उपाध्यक्ष श्री मुरारी लाल लोहरा सत्य प्रकाश प्रधान पदयात्रा संयोजक संजीव शर्मा विजेंदर त्यागी सभासद रोहित शर्मा विनोद प्रधान गजब पाभी अमित बसोया मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार मंडल अध्यक्ष रूपेंद्र चौधरी मंडल अध्यक्ष सुदेश भारद्वाज मंडल अध्यक्ष अशोक त्यागी मंडल महामंत्री  वीरेंद्र निठोरा सन्नी कुमार मित्रा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा संजय उपाध्याय सुनील उपाध्याय मोहित बैसला जितेंद्र बैसला बबलू ठाकुर एवं सभी गांवों के प्रधान हजारों ग्रामवासी एवं भाजपा के देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे